राजगढ़ः दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 17 वर्षीय किशोर की मौत,पिता घायल

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 17 वर्षीय किशोर की मौत,पिता घायल


राजगढ़, 09 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बनी-टिकोद रोड पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार 17 वर्षीय बेटे को मौत हो गई, वहीं पिता का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद षव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम बनी निवासी ओमप्रकाश अपने 17 वर्षीय बेटे विकास के साथ बाइक से तलेन बाजार सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान टिकोद-बनी रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों घायलों को तत्काल सारंगपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद विकास को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मौके से फरार बाइक चालक की तलाष षुरु की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774590 Articles

Share this story