जबलपुर : रानीताल फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बुलेट ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल
Nov 10, 2026, 19:37 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जबलपुर, 10 नवंबर (हि.स.)। शहर के रानीताल फ्लाईओवर पर मंगलवार शाम तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से स्कूटी सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुलेट सवार ने तेज रफ्तार में स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दंपति स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

