जबलपुरः फूलमाला विसर्जन करने गई महिला एक्टिवा सहित तालाब में जा गिरी

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुरः फूलमाला विसर्जन करने गई महिला एक्टिवा सहित तालाब में जा गिरी


जबलपुर, 22 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के हनुमानताल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक महिला अपनी एक्टिवा सहित तालाब में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार, महिला पूजा सामग्री का विसर्जन करने तालाब पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह एक्टिवा समेत सीधे तालाब में गिर गई। हादसे में महिला को नाक और मुंह पर चोटें आईं, साथ ही उसे चक्कर भी आने लगे।

घटना के समय वहां से गुजर रहे पुलिस आरक्षक और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तालाब से सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही, उसकी एक्टिवा को भी पानी से बाहर निकाल लिया गया। समय रहते मिली मदद से एक बड़ा हादसा टल गया।

इसके पूर्व भी एक हादसा इसी हनुमानताल में हो चुका है जब एक ऑटो सवारी सहित तालाब में समा गया था। उस समय भी क्षेत्रीय लोगों ने तत्काल डूबे हुए लोगों की जान बचाई थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story