राजगढ़ः दो सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौत, दो युवक गंभीर घायल

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः दो सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौत, दो युवक गंभीर घायल


राजगढ़, 11 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के करनवास थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह ग्राम देहरीवामन रोड़ पर लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं पचोर-ब्यावरा रोड पर कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद षव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पहला हादसा बुधवार सुबह करीब 8ः45 बजे देहरी वामन रोड पर हुआ, जहां तेज गति से आ रहे लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 39 जेडएफ 3151 ने बाइक क्रमांक एमपी 39 एमके 4364 को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक विनोद पुत्र मोरसिंह गुर्जर निवासी बादलखेड़ी की मौत हो गई। सूचना पर 108 एंबुलेंस से उन्हें पचोर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद चालक फरार हो गया। दूसरा हादसा बीती रात पचोर-ब्यावरा रोड पर करनवास थाना के सामने हुआ। बाइक क्रमांक एमपी 09 एजेड 9196 पर सवार विशाल लोधी (24) निवासी मुंगावली मुड़रा, जिला अशोकनगर और छत्रपाल लोधी निवासी इंदौर आगे चल रही कार क्रमांक जीजे 01 एचवी 0886 से टकरा गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार शराब के नशे में थे। टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें ब्यावरा सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में राजगढ़ रेफर किया गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों मामले में अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच षुरु की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775466 Articles

Share this story