राजगढ़ः कंटेनर में पीछे से भिड़ा आयशर, केबिन में फंसे चालक को मशक्कत के बाद निकाला

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः कंटेनर में पीछे से भिड़ा आयशर, केबिन में फंसे चालक को मशक्कत के बाद निकाला


राजगढ़, 01 नवंबर (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के करनवास थाना क्षेत्र में ब्यावरा -पचोर रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के सामने रविवार अल्सुबह नींद की झपकी आने से एक आयशर वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसा। हादसे में आयशर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और मददगारों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को ब्यावरा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार ब्यावरा-पचोर रोड पर यात्री प्रतीक्षालय के सामने आयशर वाहन क्रमांक यूपी 25 जीटी 1181 आगे चल रहे कंटेनर क्रमांक एमएच 04 केयू 8587 में पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि आयशर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक श्‍यामलाल (49) पुत्र ललताप्रसाद निवासी पेगा बहेरी जिला बरेली यूपी केबिन में ही फंस गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद उसे अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने वाहन मालिक अतुल और घायल के बेटे संजीव को घटना की सूचना दी है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्‍यक कार्रवाई की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770686 Articles

Share this story