राजगढ़ः अज्ञात ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटी गंभीर घायल

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः अज्ञात ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटी गंभीर घायल


राजगढ़, 21 अक्टूबर (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र में शेखपुरा-बेराड़ मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी बेटी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को ब्यावरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से महिला को राजगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार देर शाम ग्राम नसीरपुर निवासी बद्रीलाल अहिरवार (58) अपनी पत्नी नौरंगबाई (50) और बेटी रीनाबाई (35) को बाइक से लेकर ग्राम टोड़ी से जा रहे थे। इसी दौरान शेखपुरा-बेराड़ मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में नौरंगबाई और उनकी बेटी रीनाबाई को गंभीर चोटें आईं, जबकि बद्रीलाल को हल्की चोट लगी। उपचार के दौरान महिला ने तोड़ा दम हादसे के बाद घायलों को ब्यावरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद नौरंगबाई की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें राजगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के बाद मौके से फरार हुए अज्ञात ट्रेक्टर और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764302 Articles

Share this story