अनूपपुर: अमरकंटक में औसत से ज्यादा बारिश, बायपास में गायत्री सरोवर का पानी 3 फीट सड़क पर

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: अमरकंटक में औसत से ज्यादा बारिश, बायपास में गायत्री सरोवर का पानी 3 फीट सड़क पर


अनूपपुर: अमरकंटक में औसत से ज्यादा बारिश, बायपास में गायत्री सरोवर का पानी 3 फीट सड़क पर


अनूपपुर, 23 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की नर्मदा नगरी अमरकंटक में लगातार बारिश से अपने औसत से ज्यादा बारिश हो गई हैं। गायत्री सरोवर का पानी बायपास सड़क पर करीब 3 फीट तक उपर है। माई की बगिया से गणेश धूना, होलीडे होम और जैन मंदिर जाने वाले रास्ते जलमग्न है। पानी भरने से इन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। वहींनगर पषिद ने अब तक कोई चेतावनी संकेत-बैरिकेडिंग नहीं लगाए हैं जिससे हादसे का खतरा बना हुआ हैं।

पानी में डूबी सड़क

अमरकंटक निवासी धंनजय तिवारी ने बताया कि बायपास सड़क अमरकंटक का महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग है। इसका उपयोग नर्मदा परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु और स्थानीय लोग करते हैं। फिलहाल सड़क पर पानी भरा होने से रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है। मौके पर चेतावनी संकेत और बैरिकेडिंग नहीं होने से अनजान वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी हो सकती है। लगातार बारिश से अमरकंटक के कई जलस्रोत भर चुके हैं। इनमें पुष्कर बांध, गायत्री सरोवर, सावित्री सरोवर, माधव सरोवर, लक्ष्मी सरोवर और विवेकानंद सरोवर शामिल हैं। इसके अलावा आरंडी संगम सरोवर और बराती नाला पर बना बांध भी भर चुका है। नर्मदा मंदिर के पास इंद्र दमन तालाब, मार्कंडेय आश्रम और बटे कृष्णा आश्रम के तालाब में भी पानी लबालब है।

सामान्य औसत से 10.6 मिमी ज्यादा बारिश

अधीक्षक भू-अभिलेख विभाग, अनूपपुर की जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में अमरकंटक में 40 मिली मीटर वर्ष हुई हैं। अब तक 1317.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1306.5 मिमी है। इस तरह अमरकंटक में सामान्य औसत से 10.6 मिमी ज्यादा बारिश हो चुकी है। बारिश के कारण जंगल, पहाड़ और नदी-नालों में भी पानी बढ़ गया है।

सुरक्षा संकेतक लगाए जाएंगे- मुनपाधिकारी

मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरकंटक चैन सिंह परस्ते ने बताया कि लगातार बारिश के कारण बायपास मार्ग पर जलभराव हुआ है। सुरक्षा के लिए कर्मचारियों को तैनात कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मार्ग पर सुरक्षा संकेतक लगाए जाएंगे, ताकि नर्मदा परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं और अन्य लोगों को परेशानी न हो।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story