राजगढ़ः जागरुकता ही एड्स से बचाव का मूलमंत्र है-डाॅ. शोभा पटेल
राजगढ़, 1 दिसम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला चिकित्सालय राजगढ़ द्वारा रैली का आयोजन किया गया,जिसका मुख्य उद्देश्य एड्स के कारण,बचाव और उपचार के प्रति लोगों को जागरुक करना रहा। सीएचएमओ डाॅ.शोभा पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और कहा है कि एड्स से बचाव के लिए जागरुकता ही मूलमंत्र है।
जागरुकता रैली का प्रारंभ जिला चिकित्सालय से हुआ, जो शहर के मुख्य मार्गों जिनमें पुराना बसस्टेंड, सब्जी बाजार होते हुए मंगल भवन पहुंची। रैली के दौरान प्रतिभागी हाथ में तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए निकले। जागरुकता रैली के समापन पर सीएचएमओ डाॅ. पटेल ने रैली में शामिल छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्टील थर्मस बाॅटल का वितरण किया। यह पहल छात्राओं को उत्साहित करने और उन्हें स्वास्थ्य जागरुकता जैसे सामाजिक कार्यों से जोड़ने की दिशा में एक सकरात्मक कदम रहा। डाॅ.पटेल ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को एड्स एवं एचआईवी के संबंध में आमजन तक जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सिविल सर्जन डाॅ.रजनीश शर्मा, डाॅ.राजीव हरिऔध, डाॅ. आरके.कठेरिया, डाॅ.जेके. शाक्य, सीबीएमओ डाॅ.एसके. मित्तल,डाॅ. अमित कोहली सहित विभाग के कर्मचारी व नर्सिंग काॅलेज की छात्राएं मौजूद रही।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

