उज्जैन में सिलीगुड़ी की युवती बनी संन्यासी

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैन में सिलीगुड़ी की युवती बनी संन्यासी


उज्जैन, 21 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में मंगलवार को सिलीगुड़ी की एक युवति भारती चैतन्य ने गंगाघाट पर निरंजनी अखाड़े के महामण्डलेश्वर सुमनानंदगिरि से दीक्षा ली और पिण्डदान करके संन्यास ले लिया।

भारती का नाम संन्यास के बाद साध्वी रीत प्रज्ञानंद गिरि रखा गया। वे इस समय संस्कृत भाषा में शास्त्रों का अध्ययन कर रही हैं। साध्वी रीत प्रज्ञानंद ने मीडिया को बताया कि उन्हें गत 22 वर्षों से सांसारिक मोह नहीं रहा। सनातन धर्म में रूचि रखनेवाली साध्वी इसके पूर्व मौन तीर्थ आश्रम,गंगा घाट पर वर्ष 2014 से 2019 तक शिक्षा ग्रहण कर चुकी है। अब अपनी शेष पढ़ाई काशी में पूर्ण करेंगी। इसके बाद पुन: मौन तीर्थ आश्रम आएंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story