चायना डोर से युवक का गला कटा, महिला गंभीर रूप से घायल
उज्जैन, 14 जनवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में तमाम प्रतिबंधों के बाद भी बुधवार को कई लोगों ने चायना डोर का उपयोग कर पतंगबाजी की। जिसका परिणाम यह निकला की चायना डोर से आगर रोड़ नाका पर एक युवक का गला कट गया। जबकि फाजलपुरा में महिला का पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलवा 4 अन्य लोग भी चायना डोर से घायल हुए है।
बुधवार को पुलिस प्रशासन के सभी दावे फैल हो गए। सख्त कार्रवाई की चेतावनी को नजर अंदाज कर अनेक लोगों ने चायना डोर का उपयोग पतंगबाजी में किया। इसके कारण हादसे भी हुए।
* रतलाम निवासी अंतर बंजारा 28 वर्ष उन्हेल-नागदा बायपास पर ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है। वह बुधवार सुबह 11 बजे आगर नाके के पास बाइक से जा रहा था,अचानक उसके गले में चायना डोर उलझ गई। लोगों ने उसे देखा और तत्काल चरक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसके गले में 8 टांके लगाए।
* दूसरी घटना में 45 वर्षीय सीमा पति भीमराज के दोनों पैर चायना डोर से गंभीर रूप कट गए। फाजलपुरा निवासी महिला के परिजन उसे उपचार के लिए चरक अस्पताल लेेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने आधें घंटे चली सर्जरी में 7 टांके लगाए है।
4 लोगों को दिया प्राथमिक उपचार
इसी प्रकार सुगनबाई पति ओमप्रकाश निवासी जयसिंहपुरा का एक पैर कट गया। वहीं जान पिता सुशील निवासी हाटकेश्वर शांति पैलेस बायपास पर चायना डोर की चपेट में आ गया, जिससे उसका होट कट गया। कृष्णा पिता रामप्रताप निवासी पटेल नगर का घर के बाहर चायना डोर पैर कट गया। रिजवान पिता अब्दूल निवासी जानसापुरा की अंगूली पतंग उड़ाते समय कट गई। सभी घायलों को चरक अस्पताल मे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल

