अनूपपुर: रावण दहन देखकर लौट रहें युवक की बाईक खंभे से टकराई मौत, किशोर घायल

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: रावण दहन देखकर लौट रहें युवक की बाईक खंभे से टकराई मौत, किशोर घायल


अनूपपुर, 22 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के थाना भालूमड़ा में बुधवार-गुरूवार की रात अनूपपुर में रावण दहन देखकर लौट रहें प्रिंस और मोहित का एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के पास बाइक खंभे से टकरा गई। जिसमें 21 वर्षीय के प्रिंस गुप्ता की मौत हो गई, जबकि 16 साल का मोहित वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी अनुसार दोनों युवक बदरा बस स्टैंड के रहने वाले थे, जो अनूपपुर में रावण दहन देखकर लौट रहे थे। हादसे की जानकारी के बाद परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। मोहित को शुरुआती इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। गुरुवार की सुबह भालूमाड़ा पुलिस को घटना की सूचना मिली।

थाना प्रभारी राधिका भगत ने बताया कि परिजनों ने सुबह तक पुलिस को जानकारी नहीं दी थी। प्रिंस के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765240 Articles

Share this story