भोपाल में फ्लेक्स लगा रहे युवक को हाईटेंशन लाइन से लगा झटका, 15 फीट नीचे गिरा, करंट लगने से झुलसा

WhatsApp Channel Join Now
भोपाल में फ्लेक्स लगा रहे युवक को हाईटेंशन लाइन से लगा झटका, 15 फीट नीचे गिरा, करंट लगने से झुलसा


भोपाल, 29 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल में शनिवार दाेपहर काे एक बड़ा हादसा हाे गया। यहां जेपी नगर क्षेत्र में करीब 15 फीट ऊंचाई पर फ्लेक्स लगा रहे एक युवक को बिजली करंट का झटका लगा और वह नीचे जमीन पर आ गया। करंट लगने से वह झुलस गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। इस दौरान ट्रैफिक जाम भी हो गया।

जानकारी अनुसार घटना शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे की है। जेपी नगर में बिजली कंपनी ऑफिस के सामने सड़क किनारे पोल पर एक युवक फ्लेक्स लगा रहा था। युवक लोहे के फ्रेम पर फ्लेक्स लगा रहा था। इसी पोल के ऊपर से हाईटेंशन लाइन भी गुजर रही है। तभी युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और उसे तेज करंट लग गया। इससे वह कुछ देर तक फ्रेम के बीच में ही तड़पता रहा। इसके बाद नीचे गिर गया। युवक को करंट लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई। तुरंत युवक को ऑटो के जरिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story