अशोकनगर से भोपाल तक फैला धर्मांतरण और दरिंदगी का जाल: तीन नाबालिग सहेलियां बनीं शिकार

WhatsApp Channel Join Now
अशोकनगर से भोपाल तक फैला धर्मांतरण और दरिंदगी का जाल: तीन नाबालिग सहेलियां बनीं शिकार


अशोकनगर, 16 अप्रैल(हि.स.)। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में हिन्दु नाबालिग लड़कियों के साथ शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 17 वर्षीय किशोरी और उसकी दो नाबालिग सहेलियों को योजनाबद्ध तरीके से प्रेम जाल में फंसाकर न केवल उनका धर्म परिवर्तन कराया गया, बल्कि उनके साथ निकाह कर सामूहिक रूप से दरिंदगी की गई।

रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ साजिश का सफर:

मामले का खुलासा तब हुआ जब पिपरई थाने में एक पीड़ित मां ने अपनी आपबीती सुनाई। शिकायत के अनुसार 5 नवंबर 2025 को भोपाल निवासी अल्तामश खान ने पिपरई रेलवे स्टेशन से 17 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया।

धर्मांतरण और निकाह: भोपाल ले जाकर किशोरी का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और निकाह की रस्म पूरी की गई। इतना ही नहीं बल्कि प्रभात चौराहा और भोपाल के अन्य ठिकानों पर नाबालिग को डरा-धमकाकर लगातार अमानवीय कृत्य कर दुष्कर्म का शिकार बनाया गया।

बड़ा खुलासा: एक नहीं, तीन जिंदगियां हुई बर्बाद

पुलिस जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि यह केवल एक लडक़ी की कहानी नहीं है। मुख्य आरोपी के दोस्तों, आहत शेख और अरहान अली (निवासी जिंसी, भोपाल)—ने भी इसी तर्ज पर पीडि़ता की दो अन्य सहेलियों (उम्र 14 और 15 वर्ष) को निशाना बनाया।

ब्रेनवाश का खेल:

आरोपी इन मासूम लड़कियों का मानसिक रूप से ब्रेनवॉश करते थे। उन्हें बुर्का पहनने और गुपचुप तरीके से घूमने-फिरने के लिए उकसाया जाता था।

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धर्मांतरण विरोधी कानून, पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में भोपाल और आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र ताम्रकार

Share this story