(अपडेट) अनूपपुर: सड़क किनारे खड़े बलकर से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, चालक और सहयोगी की मौत

WhatsApp Channel Join Now
(अपडेट) अनूपपुर: सड़क किनारे खड़े बलकर से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, चालक और सहयोगी की मौत


अनूपपुर, 26 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बुरहानपुर रोड पर सड़क किनारे खड़े बलकर (कैप्सूल वाहन) में पीछे से तेज रफ्तार लकड़ी से भरा ट्रक जा घुसा। हादसे में ट्रक चालक और उसके सहयोगी की मौके पर ही मौत हो गई। शव को वाहन में फंस गये थे जिन्हे कटिंग मशीन और कटर से काटकर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतमा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को क्षतिग्रस्त ट्रक के केबिन से बाहर निकाला और चिकित्सालय में सुरक्षित रखवाया। शुक्रवार को परिजनों के पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

हापुड़ के रहने वाले थे मृतक

कोतमा थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ला ने बताया कि हादसे में मृतकों की पहचान ट्रक चालक मोहम्मद शाहिद और उसके सहयोगी मोहम्मद सुल्तान के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई गई है। वे पलवाड़ा गांव, जिला हापुड़ (उत्तर प्रदेश) के निवासी थे।

पुलिस के अनुसार, सड़क किनारे खड़ा बलकर क्रमांक एमपी 18 एच 5077 डीजल खत्म होने के कारण खड़ा था। बलकर का चालक शुक्कु कोल निवासी नौरोजाबाद, जिला उमरिया है। दोनों वाहन अनूपपुर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन क्रमांक यूपी 37बीटी 6180 मनेन्द्रगढ़ (छत्तीसगढ़) की ओर से लकड़ी भरकर आ रहा।

केबिन में फंसे थे दोनों के शव

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि ट्रक चालक सड़क किनारे खड़े वाहन को देख नहीं पाया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व सहयोगी के शव केबिन में फंस गए। पुलिस ने एक शव को बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरे शव को निकालने के लिए कटिंग मशीन और कटर की मदद से ट्रक के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटना पड़ा। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story