मंदसौरः राजेन्द्र विलास में नवपदजी की औली के उपलक्ष्य में सिद्धचक्र महापूजन का हुआ आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौरः राजेन्द्र विलास में नवपदजी की औली के उपलक्ष्य में सिद्धचक्र महापूजन का हुआ आयोजन


मन्दसौर, 25 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में पूज्य जैन संत मुनिराज प्रत्यक्षरत्न विजयजी म.सा. व पवित्र रत्न विजयजी म.सा. आदि ठाणा 2 की पावन प्रेरणा व सान्निध्य में जीवागंज स्थित राजेन्द्र विलास में दिनांक 18 अक्टूबर से दिनांक 26 अक्टूबर तक शाश्वत नवपदजी की औली का आयोजन हो रहा है।

इसी क्रम में रविवार को नवपदजी की औली के अष्टम दिवस राजेन्द्र विलास जीवागंज में दोनों मुनि श्री की पावन निश्रा में सिद्धचक्र महापूजन का आयोजन किया गया। महापूजन कराने का धर्मलाभ हीरालाल जी मोतीलालजी चपरोत परिवार ने लिया। रेवास देवड़ा के विधिकारक अरूण जैन ने महापूजन की विधि संपन्न करायी। महापूजन के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766721 Articles

Share this story