मंदसौरः जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण हेतु जन-जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौरः जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण हेतु जन-जागरूकता रैली का हुआ आयोजन


मंदसौर।, 23 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले मेंसोमवार को जनअभियान परिषद के माध्यम से मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (सीएमसीएलडीपी) के अंतर्गत ह्यजल गंगा संवर्धन अभियानह्ण के तहत ह्यजल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं द्वारा जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु रैली निकाली गई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने जल संरक्षण से संबंधित नारे लगाकर आमजन को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया। नगर परिषद पिपलिया मंडी द्वारा आज जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शहर के प्रमुख नालों की साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखना एवं जल संरक्षण के प्रति नागरिकों को जागरूक करना है।

कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने नालों में जमा गंदगी, प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को हटाकर स्वच्छता सुनिश्चित की। साथ ही आसपास के नागरिकों से अपील की गई कि वे नालों में कचरा न डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभियान निरंतर चलाए जाएंगे, ताकि जल स्रोतों का संरक्षण हो सके और शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाया जा सके। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की भी सहभागिता रही, जिन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Share this story