आगरमालवाः जनविश्वास अभियान के तहत निरीक्षण के दौरान एक निजी क्लिनिक सील

WhatsApp Channel Join Now
आगरमालवाः जनविश्वास अभियान के तहत निरीक्षण के दौरान एक निजी क्लिनिक सील


आगरमालवा, 29 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले में शनिवार को जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. शेरसिंह मीना द्वारा ग्राम मोलियाखेड़ी में सघन निरीक्षण के दौरान ग्राम में ए. के. विश्वास द्वारा बगैर वैध पंजीयन प्रमाण पत्र के संचालित एक निजी क्लीनिक पर पहुँचे, जहाँ निजी चिकित्सक महिला मरीज भावना का उपचार करते हुए पाया गया।

कलेक्टर द्वारा क्लीनिक का पंजीयन प्रमाण पत्र माँगे जाने पर चिकित्सक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। क्लीनिक में भी पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदर्शित नहीं पाया गया। इसे जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ मानते हुए कलेक्टर डॉ. मीना ने तत्काल कार्यवाही करते हुए तहसीलदार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी जिला पंचायत सीईओ बीएस सोलंकी एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा

Share this story