शहडोल: अमलाई ओसीएम में हाइवा में लगी आग, वाहन पूरी तरह जला, चालक ने कूदकर बचाई जान

WhatsApp Channel Join Now
शहडोल: अमलाई ओसीएम में हाइवा में लगी आग, वाहन पूरी तरह जला, चालक ने कूदकर बचाई जान


शहडोल, 06 नवंबर (हि.स.)। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र के अमलाई ओपन कास्ट माइंस में शुक्रवार को आरकेटीसी कंपनी के एक हाइवा में आग लगने से तेजी से पूरे वाहन में फैल गई। चालक ने चलते हाइवा से कूदकर अपनी जान बचाई। आग से वाहन पूरी तरह जल गया।

जानकारी के अनुसार घटना के बाद सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, असली कारण जांच के बाद ही पता चलेगा।

घटना के बाद एसईसीएल से अनुबंधित आरकेटीसी कंपनी के दूसरे भारी वाहनों की तकनीकी स्थिति पर सवाल उठे हैं। कंपनी के वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा और परमिट की वैधता जांचने की मांग की गई है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिकल वायरिंग, बैटरी, इंजन और फ्यूल सिस्टम की नियमित जांच करने की बात कही गई है। वाहनों की उम्र और सर्विसिंग का रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में रखने की मांग उठी है।

अमलाई ओसीएम में हाइवा और दूसरे भारी वाहन लगातार काम करते हैं। इनके आसपास चालक, ऑपरेटर और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहते हैं। ऐसे में वाहनों की तकनीकी सुरक्षा और फिटनेस की जांच जरूरी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773656 Articles

Share this story