आगरमालवाः बगलामुखी जयंती पर 24 अप्रैल को होगा भव्य आयोजन
आगरमालवा, 21 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश आगरमालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्वप्रसिद्ध पीताम्बरा सर्व सिद्धपीठ माँ बगलामुखी मंदिर पर आगामी 24 अप्रैल को माँ बगलामुखी जयंती के मौके पर भव्य आयोजन होगा। इस दौरान मंदिर की आकर्षक साज सज्जा कर प्रतिमा का मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा।
वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि, 24 अप्रैल को माँ बगलामुखी जयंती पर स्थानीय श्री साँवरिया नाथ मंदिर से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई मंदिर पर पहुंचेगी जहां देवीजी को छप्पनभोग लगाकर महाआरती की जाएगी तथा प्रसादी का वितरण होगा इसके साथ ही श्रृद्वालु भक्तो के लिये भंडारा भी आयोजित किया जाएगा। चल समारोह का मुख्य आकर्शण घोड़े, ढोल-नगाड़े, झांकियां, रथ, बग्गी, रंगोली एवं आतिशबाजी होगी। इसके साथ ही इसी दिन नलखेड़ा नगर परिषद द्वारा नगर का गौरव दिवस भी मनाया जाएगा। वही रात्रि के समय विशाल भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा

