उज्जैनः हरियाली अमावस्या पर आज दुध तलई पर लगेगा मेला

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैनः हरियाली अमावस्या पर आज दुध तलई पर लगेगा मेला


उज्जैन, 12 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में आज हरियाली अमावस्या पर दुध तलई (इंदौर गेट क्षेत्र) में हर वर्ष की तरह मेला लगेगा। यहां स्थित अति प्राचीन दुधेश्वर महादेव मंदिर में भगवान दुधेश्वर महादेव का विशेष पूजन और आकर्षक शृंगार किया जाएगा। रात्रि 8 बजे महाआरती होगी। इसी प्रकार शहर में अन्य आयोजन भी सम्पन्न होंगे।

मंदिर के व्यवस्थापक एवं पुजारी पं. कृष्णकांत जोशी तथा मुरलीमनोहर जोशी ने बताया कि मंदिर क्षेत्र स्थित कुएं के जल का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि शिशु के जन्म के बाद जिन माताओं को दूध नहीं उतरता, वे यदि इस कुएं के जल से स्नान कर पानी पी लें, तो दूध आना शुरू हो जाता है। इसी आस्था के चलते दूर-दूर से श्रद्धालु माताएं यहां आकर जल ग्रहण करती हैं। मंदिर का पूजन कार्य और देखरेख इससे पूर्व स्व. भूतनाथ योगी और स्व. जगन्नाथजी जोशी द्वारा संभाली जाती थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story