शहडोल: भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का गरिमामय आयोजन संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
शहडोल: भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का गरिमामय आयोजन संपन्न


शहडोल, 15 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के शहडोल में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन 15 नवंबर को जनपद पंचायत सोहागपुर एवं बुढार के संयुक्त तत्वावधान में माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, सोहागपुर के कंचनपुर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी, जयसिंहनगर विधायक मनीषा सिंह, सोहागपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित जिला एवं जनपद स्तर के जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर जिला एवं विकासखंड के अधिकारी-कर्मचारी तथा विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, त्याग एवं जनजातीय समाज के अधिकारों और स्वाभिमान के लिए उनके योगदान को स्मरण किया गया। जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन के माध्यम से जनजातीय संस्कृति, परंपराओं, गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामय उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777571 Articles

Share this story