भोपाल: आलीराजपुर, बुरहानपुर के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री

WhatsApp Channel Join Now
भोपाल: आलीराजपुर, बुरहानपुर के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री


भोपाल, 24 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 24 सितंबर को आलीराजपुर और बुरहानपुर जिलों के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं लेंगे तथा अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 24 सितंबर को दोपहर 12 बजे भोपाल से आलीराजपुर पहुंचेंगे और चन्द्रशेखर आजाद नगर पहुंचकर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.55 बजे अलीराजपुर के जोबट में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.40 मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर में शामिल होंगे। दोपहर 3.20 बजे बुरहानपुर के नेपानगर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.10 बजे मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री चौहान शाम 4.50 बजे बुरहानपुर के नेपानगर से भोपाल रवाना होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे/मयंक

Share this story