छिंदवाड़ाः राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को 90 बहनों की 90 मिनिट की लगेगी गणवेश शाखा

WhatsApp Channel Join Now
छिंदवाड़ाः राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को 90 बहनों की 90 मिनिट की लगेगी गणवेश शाखा


छिंदवाड़ा, 14 मार्च (हि.स.)। राष्ट्र निर्माण के पथ पर निरंतर अग्रसर राष्ट्र सेविका समिति के अदम्य साहस, त्याग और समर्पण के 90 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण हुए हैं। इस उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा नगर के कलेक्ट्रेट के सामने स्थित डॉक्टर श्यामप्रसाद मुखर्जी परिसर में 90 बहनों की 90 मिनिट की गणवेश शाखा लगेगी। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत सह प्रचार प्रमुख शैलजा तिवारी उपस्थित रहेंगी।

राष्ट्र सेविका समिति द्वारा शनिवार को जानकारी दी कि राष्ट्र सेविका समिति संगठित नारी शक्ति और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। समिति की स्वयंसेविकाएं सेवा संस्कार के साथ संगठन के प्रति समर्पित है। समिति के 90 वर्ष पूर्ण हुए है। 90 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर 15 मार्च को सायं 4 बजकर 15 मिनट पर 90 बहनों की 90 मिनिट की गणवेश शाखा लगाई जाएगी। छिंदवाड़ा नगर के कलेक्ट्रेट के सामने स्थित डॉक्टर श्यामप्रसाद मुखर्जी परिसर में गणवेश शाखा लगाई जाएगी, जिसमें अन्य प्रतिष्ठित लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत सह प्रचार प्रमुख शैलजा तिवारी शामिल होंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / sandeep chowhan

Share this story