अनूपपुर: प्रशिक्षकों का 8 माह का मानदेय अटका, कलेक्टर से लाई गुहार,दीपावली से पहले भुगतान मांगा

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: प्रशिक्षकों का 8 माह का मानदेय अटका, कलेक्टर से लाई गुहार,दीपावली से पहले भुगतान मांगा


अनूपपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश एवं अनूपपुर जिले के शासकीय स्कूलों में कार्य कर रहे व्यावसायिक प्रशिक्षकों को 8 माह से मानदेय नहीं मिला है। बुधवार को प्रशिक्षकों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर दीपावली से पहले बकाया मानदेय देने की मांग की। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्रशिक्षकों ने बताया कि मध्य प्रदेश के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में समग्र शिक्षा अभियान के तहत चल रही व्यावसायिक शिक्षा योजना में काम करते हैं। वे अलग-अलग ट्रेड में विद्यार्थियों को तकनीकी और कौशल आधारित प्रशिक्षण देते हैं। प्रशिक्षकों के अनुसार, जिले और प्रदेश के कई व्यावसायिक प्रशिक्षकों को कई महीनों से नियमित मानदेय नहीं मिला है। विभिन्न वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स ने पिछले कई महीनों का भुगतान लंबित रखा है। उन्होंने कहा कि दीपावली नजदीक है और लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण प्रशिक्षकों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानी हो रही है। प्रशिक्षकों ने इसे श्रम और सेवा नियमों का उल्लंघन बताया।

उन्होंने मांग की कि जिले में काम कर रहे सभी अनुबंधित वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स को निर्देश दिए जाएं कि वे दीपावली से पहले बकाया मानदेय और चालू माह का भुगतान बैंक खातों में करें। साथ ही त्योहार अग्रिम या बोनस देने के लिए भी नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768559 Articles

Share this story