आगरमालवाः जनविश्वास शिविर 72 समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण
आगरमालवा, 07 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आगरमालवा जिले के ग्राम तनोड़िया में शुक्रवार को आयोजित हुए पहले शिविर में विभिन्न विभागों को प्राप्त 72 जनसमस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व महिलाएं उपस्थित रहे।
विधायक मधु गेहलोत ने जनविश्वास शिविर का शुभांरभ करते हुए विधायक माधवसिंह मधु गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य गांव-गांव घर-घर पहुंचकर आमजन की समस्याओं का समाधान करना है। इसी उद्देश्य से जनविश्वास शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।
इस दौरान कलेक्टर डॉ. शेरसिंह मीना’ ने एसपी दिलीप सोनी एवं जिला अधिकारियों के साथ ग्राम का भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। उन्होंने राशन दुकान, उर्वरक वितरण केंद्र, आंगनवाड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने जल निगम को तनोडिया ग्राम की पेयजल समस्या का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर प्रदर्शनी एवं पंपलेट के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही से अवगत कराया तथा विभागीय जनकल्याणकारी एवं हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी।
हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा

