अनूपपुर: दो अलग-अलग सड़क दुधर्टना में 7 घायल, कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 घायल, बाइक पेड़ से टकराने से 2 जख्मी

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: दो अलग-अलग सड़क दुधर्टना में 7 घायल, कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 घायल, बाइक पेड़ से टकराने से 2 जख्मी


अनूपपुर: दो अलग-अलग सड़क दुधर्टना में 7 घायल, कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 घायल, बाइक पेड़ से टकराने से 2 जख्मी


अनूपपुर, 22 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरूवार की रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए।

पहला हादसा जैतहरी-चोलना मुख्य मार्ग पर जरियारी गांव के तिराहे के पास हुआ। जहां कार और मैजिक वाहन की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर है। वहीं, दूसरा हादसा टकहुली गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया गया।

दोनो वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

थाना प्रभारी गोकुलानंद पांडेय के अनुसार, कार क्रमांक एमपी 20 एक्सदएच 1385 में तीन लोग सवार थे। कार पेंड्रा, छत्तीसगढ़ की ओर से जमुना जा रही थी। इसे आयुष मरावी चला रहा था। आगे की सीट पर उसकी मां गिरिजा परस्ते और पीछे बहन मोनिका मरावी बैठी थी। इसी दौरान सामने से आ रहे मैजिक वाहन से कार की टक्कर हो गई। मैजिक में चोलना निवासी 18 वर्षीय कृष्णा केवट, 25 वर्षीय अजय केवट और 30 वर्षीय नीलेश केवट सवार थे। वह चोलना से खूंटाटोला की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

तीन युवकों के पैर में फ्रैक्चर

हादसे में मैजिक सवार तीनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर डायल 112 की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों के पैरों में फ्रैक्चर है। उन्हें अंदरूनी चोटें भी आई हैं। कार सवार लोगों को भी चोटें आईं, जिनमें दो को सामान्य चोटें बताई गई हैं।

एयरबैग खुलने से कार सवार सुरक्षित

कार चालक आयुष मरावी ने बताया कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे मैजिक वाहन को देखकर वह कार सड़क किनारे उतारने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान मैजिक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान कार का एयरबैग खुल गया, जिससे कार में सवार लोग सुरक्षित बच गए।

बाइक पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर

दूसरा हादसा रात करीब 8 बजे टकहुली गांव के पास हुआ। तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें लहरपुर निवासी 25 वर्षीय उमेश सिंह पुत्र राकेश सिंह और टकहुली निवासी 20 वर्षीय लालजी पुत्र दशरथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया। पुलिस दोनों हादसों की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764850 Articles

Share this story