अनूपपुर: 24 घंटे में 67.4 मिमी वर्षा, अमरकंटक में ज्यादा 6 इंच बारिश, चचाई डैम के गेट खुले

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: 24 घंटे में 67.4 मिमी वर्षा, अमरकंटक में ज्यादा 6 इंच बारिश, चचाई डैम के गेट खुले


अनूपपुर: 24 घंटे में 67.4 मिमी वर्षा, अमरकंटक में ज्यादा 6 इंच बारिश, चचाई डैम के गेट खुले


अनूपपुर, 26 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में चार दिनों से बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में जिले में औसतन 67.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं अमरकंटक में सबसे ज्यादा 148 मिमी पानी वर्ष दर्ज की गई। शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक बारिश जारी रहा। लगातार बादल छाए रहने और धूप नहीं निकलने से तापमान में ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं मौसम विभाग की माने तो रविवार को भी बारिश के असार रहने वाले हैं। वहीं विद्युत नगरी चचाई डैम के तीनों गेट खोले गए हैं।

अमरकंटक ताप विद्युत गृह सिंचाई सिविल विभाग के कार्यपालन यंत्री अशोक गुप्ता ने बताया कि डैम में भराव क्षमता से अधिक पानी होने कारण सुबह से दोपहर तक तीन गेट खोले गए थे इसके बाद दो गेट बंद कर दिया गया था लेकिन लगातार पानी बढ़ रहा है इस वजह से शाम को दो गेट खोले गए हैं जिसमें लगभग 50 क्यूमेक्स पानी सोन नदी में छोड़ा जा रहा है।

अमरकंटक में सबसे ज्यादा बारिश

जिले में पिछले 24 घंटे में पौने 67.4 मिमी बारिश दर्ज हुई। इनमें अमरकंटक में करीब 148 मिमी बारिश हुई। अनूपपुर मुख्यालय सहित जैतहरी, कोतमा, दैखल, राजेंद्रग्राम, बेनीबारी और बिजुरी क्षेत्र में भी बारिश का असर रहा। आसमान में घने बादल छाए हैं। हल्की हवाएं चल रही हैं। मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए बारिश का दौर आगे भी जारी रहने की संभावना है।

डीप डिप्रेशन से मौसम सक्रिय

नोट के मुताबिक दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर सक्रिय डीप डिप्रेशन का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी बना हुआ है। पूर्वी मध्य प्रदेश के अनूपपुर, शहडोल और डिंडोरी क्षेत्र में बादल और नमी की स्थिति बनी हुई है। हालांकि इस मौसम सिस्टम और अनूपपुर में हुई बारिश के बीच संबंध की अंतिम पुष्टि के लिए मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन को आधार बनाया जाना चाहिए।

फसलों को फिलहाल नुकसान नहीं

कृषि विभाग के उपसंचालक डॉ. अनुराग पटेल ने रात में हुई तेज बारिश के बाद फसलों को लेकर चिंता जताई है। वहीं धान और मक्का की फसलों को नुकसान की स्थिति नहीं है। बारिश जारी रहने पर खेतों में जलभराव या फसलों पर असर की स्थिति की निगरानी जरूरी होगी।

बीते 24 घंटे में जिले में 67.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज

अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 67.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अनूपपुर में 30.4 मिली मीटर, कोतमा में 24 मिली मीटर, बिजुरी में 52.4, जैतहरी में 45.2 मिली मीटर, वेंकटनगर में 54.7 मिली मीटर, पुष्पराजगढ़ में 94.6 मिली मीटर, अमरकंटक में 148 मिली मीटर, बेनीबारी में 89.8 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story