उज्जैनः विक्रम व्यापार मेले में अब तक बिके 6,662 गैर और हल्के परिवहन वाहन

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैनः विक्रम व्यापार मेले में अब तक बिके 6,662 गैर और हल्के परिवहन वाहन


उज्जैन, 26 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में लगे विक्रम व्यापार मेले में बुधवार तक 6,662 गैर और हल्के परिवहन वाहन बिक गए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर गैर और हल्के परिवहन वाहनों पर 50 प्रतिशत छूट जीवनकाल मोटरयान कर की दर में दी जा रही है।

आरटीओ संतोष मालवीय ने गुरुवार को बताया कि विक्रम व्यापार मेले का आयोजन इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान किया जा रहा है। मेले में विक्रित होने वाले गैर-परिवहन यानों (मोटर साईकिल, मोटर कार, ओमनी बस) तथा हल्के परिवहन यानों को जीवनकाल मोटरयान कर की दर में 50% की (मेला अवधि 15 फरवरी से 19 मार्च तक) छूट मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। मेले में 15 फरवरी से वाहनों का भौतिक सत्यापन करवाकर वाहनों को कर छुट प्रदान की जा रही है। 25 फरवरी की स्थिति में विक्रम व्यापार मेले में कुल 6,662 वाहनों की विक्री हुई है जिसमें 1,212 दोपहिया वाहन, 5,150 चार पहिया वाहन और 300 अन्य वाहन है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story