गीता जयंती पर जबलपुर में 5100 छात्रों ने किया गीता पाठ

WhatsApp Channel Join Now
गीता जयंती पर जबलपुर में 5100 छात्रों ने किया गीता पाठ


जबलपुर, 1 दिसंबर (हि.स.)। छोटी ओमती स्थित श्री पंडित लज्जाशंकर स्कूल में आयोजित गीता जयंती के अवसर पर गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के 13 स्कूलों के लगभग 5100 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

विद्यार्थियों ने एक साथ गीता के 15 श्लोकों का सामूहिक वाचन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत घर-घर गीता का प्रचार हो, सदाचार और सद्विचार हो.. प्रेरक गीत से हुई। गीता वाचन का यह आयोजन पूरे मध्य प्रदेश में एक साथ किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में गीता के उपदेशों और जीवन मूल्यों को समझने की प्रेरणा देना है। गीता के 15 श्लोकों का वाचन बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story