उज्जैनः इस्कॉन में आई लव भारत’ कार्यक्रम रविवार को

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैनः इस्कॉन में आई लव भारत’ कार्यक्रम रविवार को


उज्जैन, 12 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में युवाओं को भारतीय संस्कृति और जीवन-मूल्यों से जोडऩे के लिए रविवार अपरांह 4 बजे भरतपुरी स्थित इस्कॉन मंदिर में ‘आई लव भारत’ कार्यक्रम होगा। 15 से 30 वर्ष के इन युवाओं को श्रीमद्भगवद्गीता के ज्ञान के माध्यम से सही दिशा, आत्मविश्वास और चरित्र निर्माण का संदेश दिया जाएगा। समापन पर युवा प्रतिभागी सहभोज में शामिल होंगे।

इस्कॉन के पीआरओ राघव पंडित दास ने शनिवार को बताया कि यह आयोजन शिक्षाविद् कल्याण शिवहरे और जी.एल. परमार के सान्निध्य में हो रहा है। आयोजन की थीम ‘वैदिक भारत की महिमा’ है। उन्होने बताया कि इस्कॉन की 60वीं वर्षगांठ परिप्रेक्ष्य में इस्कॉन, उज्जैन में 13 से 19 सितंबर तक वार्षिक ‘ प्रभुपाद मेमोरियल फेस्टिवल’ का आयोजन किया जा रहा है। श प्रभुपाद मेमोरियल फेस्टिवल इस्कॉन भक्तों का एक आंतरिक अनुष्ठान रहेगा, जिसमें 10 से अधिक देशों के 2,000 से ज्यादा श्रद्धालु शामिल होंगे।

भक्तों के आंतरिक अनुष्ठान में जुटेंगे देश-विदेश के संतइस महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप दिया गया है। इसमें 20 से अधिक वरिष्ठ संन्यासी और श्रील प्रभुपाद के प्रत्यक्ष शिष्य शामिल होंगे। आयोजन में इस्कॉन उज्जैन के जीबीसी गुरु प्रसाद स्वामी एवं चंद्रमौली स्वामी का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा। उन्होने बताया कि 17 सितंबर को श्रील प्रभुपाद के अमेरिका आगमन की स्मृति के साथ भक्ति चारू स्वामी और चंद्रमौली स्वामी की व्यास पूजा मनाई जाएगी।

महोत्सव के दौरान श्रील प्रभुपाद के जीवन व शिक्षाओं पर प्रत्यक्ष शिष्यों और वरिष्ठ संन्यासियों द्वारा कथा सत्र, भव्य दीक्षा समारोह और देश-विदेश के कीर्तन दलों द्वारा कीर्तन मेला आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आध्यात्मिक पुस्तकों व ‘अभय चरण’ वीडियो श्रृंखला का विमोचन भी होगा। इसके अलावा 3 हजार से अधिक युवाओं का मेगा यूथ इवेंट, नगर संकीर्तन, संत संगोष्ठी, राधाष्टमी उत्सव और 17 व 19 सितंबर को वैष्णव महाप्रसाद वितरण आयोजन होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story