शहडोल : घर के आगंन में खेलते समय 4 साल का बच्चा गिरा कुएं में,मौत

WhatsApp Channel Join Now
शहडोल : घर के आगंन में खेलते समय 4 साल का बच्चा गिरा कुएं में,मौत


शहडोल, 20 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के बहगढ़ गांव में शुक्रवार की सुबह घर के आंगन में खेलते समय चार साल प्रकाश बैगा पुत्र स्वर्गीय चरकु बैगा का बच्चा कुएं में गिरने मौत हो गई।

बच्चा अचानक लापता हुआ तो परिजन ने आसपास की गलियों और पड़ोसियों के घरों में तलाश की। काफी देर तक उसका पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घर के आंगन में बने कुएं की जांच की तो उसमें बच्चे का शव मिला। बच्चे के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय प्रकाश घर में ही था। परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। इसी दौरान बच्चा खेलते हुए आंगन में पहुंच गया। आंगन में ही कुआं बना हुआ है। आशंका है कि खेलते समय संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में गिर गया। परिवार के किसी सदस्य को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। कुछ देर बाद जब प्रकाश दिखाई नहीं दिया तो परिजन ने घर और आसपास उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद गांव की गलियों और पड़ोसियों के घरों में भी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परेशान होकर परिजन ने जैतपुर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू की। इसी दौरान घर के आंगन में बने कुएं की जांच की गई, जहां पानी में मासूम का शव मिला। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780238 Articles

Share this story