(अपडेट) अनूपपुर: 4 मंजिला लॉज गिरी, एक व्यक्ति की मौत, 7-8 लोगों के फंसे होने की आशंका

WhatsApp Channel Join Now
(अपडेट) अनूपपुर: 4 मंजिला लॉज गिरी, एक व्यक्ति की मौत, 7-8 लोगों के फंसे होने की आशंका


(अपडेट) अनूपपुर: 4 मंजिला लॉज गिरी, एक व्यक्ति की मौत, 7-8 लोगों के फंसे होने की आशंका


(अपडेट) अनूपपुर: 4 मंजिला लॉज गिरी, एक व्यक्ति की मौत, 7-8 लोगों के फंसे होने की आशंका


(अपडेट) अनूपपुर: 4 मंजिला लॉज गिरी, एक व्यक्ति की मौत, 7-8 लोगों के फंसे होने की आशंका


(अपडेट) अनूपपुर: 4 मंजिला लॉज गिरी, एक व्यक्ति की मौत, 7-8 लोगों के फंसे होने की आशंका


अनूपपुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा नगर के वार्ड क्रमांक 5 स्थित बस स्टैंड के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। यहां स्थित तीन मंजिला अग्रवाल होटल की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक व्यक्ति की मौत होने की खबर आ रहीं हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय इमारत में कई लोग मौजूद थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मलबे में 5 से 6 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बचाव दल ने तत्परता दिखाते हुए मलबे से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा भेजा गया। वहां उनका उपचार जारी है। वहीं, अभी भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका बनी हुई है, जिसके चलते राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान स्वयं मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उनके साथ कोतमा तहसीलदार दशरथ सिंह, थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यापारी भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

एसपी मोती उर रहमान ने बताया कि बिल्डिंग लगभग 10 साल पुरानी है। लॉज के बगल में निर्माण कार्य चल रहा था। लॉज में कई लोग ठहरे हुए थे। अचानक भरभरा कर गिरने से लॉज में मौजूद लोग और मजदूर दब गए। एसईसीएल जमुना, कोतमा से रेस्क्यू दल बुलाया गया है। रेस्क्यू टीम मलबा हटाने और लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू करेगी। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि अंदर कितने लोग दबे हैं। वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

नगर पालिका की टीम जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाने में जुटी हुई है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हर संभव प्रयास कर रहा है कि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस इमारत का हिस्सा गिरा है उसके पास नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि निर्माण के दौरान की गई अंडरग्राउंड खुदाई से पुरानी इमारत की नींव कमजोर हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौके से दूरी बनाए रखें, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। फिलहाल सभी की निगाहें जारी राहत कार्य पर टिकी हुई हैं और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

बचावकार्य में 100 से ज्यादा लोग लगे

कोतमा थाना प्रभारी रत्नंबर शुक्ला ने बताया कि लॉज के ठीक बगल में स्थित एक मकान है। मकान में अंडरग्राउंड खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। बचाव कार्य में 100 से ज्यादा लोग लगे हुए हैं। मलबे के नीचे 7-8 लोगों के फंसे होने की आशंका है। अब तक एक महिला को बचाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story