मंदसौरः मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान बूढा में 348 आवेदन आये, 112 का मौके पर हुआ निराकरण
मंदसौर, 11 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम बूढा में शिविर संपन्न हुआ। कलेक्ट दिव्यांक सिंह द्वारा बूढा में आवेदकों की समस्सा्एं सूनी। इस अवसर पर 348 समस्या एं शिकायतें प्राप्तस हुई। 112 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। इसके अलावा 236 शिकायतों के निराकरण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई।
कलेक्टर ने ग्राम दोरवाड़ा में प्राथमिक कृषि साख संस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था की व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई। साथ ही किसानों को संस्था के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं, सुविधाओं एवं योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न के स्टॉक, वितरण व्यवस्था एवं अभिलेखों की जानकारी ली गई। साथ ही हितग्राहियों को समय पर एवं निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। ग्राम लसुड़िया राठौर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया इस दौरान जिला योजना समिति के सदस्यच श्री राजेश दिक्षित मौजूद थे। विद्यार्थियों से पढ़ाई-लिखाई के संबंध में चर्चा कर आवश्यकताओं की जानकारी ली। विद्यार्थियों के साथ भोजन किया तथा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। ग्राम लसूडिया राठौर में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना अंतर्गत हितग्राही पिन्टूा कुमार प्रजापति के झीणिवार फुडस एण्डम स्पा ईसेस का निरीक्षण किया। कलेक्टगर श्री सिंह ने ग्राम बादपूर मे पंचायत भवन का निरीक्षण किया।
इसके अलावा अधिकारियों द्वारा ग्राम मुन्दसडी, सिन्दतपन, डोडियामिणा, ढाबला, कामलिया, तालाब पिपलिया, लिम्बाीवास, रीछा, तुरकिया, देवरी, चीताखेड़ी, बैलारा, काल्यााखेड़ीगुजरान, चिल्लोंद पिपलिया, नापाखेड़ा, सुदवास, काचरिया कदमाला, गर्रावद, फोसरी, रणायरा, गरनाई, दोबड़ा, सरवानिया, संजीत तथा अरनिया जटिया में अधिकारियों ने भ्रमण किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

