अनूपपुर: सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान अंतर्गत 11 रक्तदान शिविरो से 317 यूनिट रक्त संग्रह
अनूपपुर, 10 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सेवा संकल्प अभियान- 2026 अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 11 स्थानो पर रक्तदान शिविर आयोजित कर 317 यूनिट रक्त का संग्रह किया है। इससे जरूरतमंदों को रक्त की सहज उपलब्धता के लिए जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक स्टोरेज के संग्रह केंद्र में रक्त का संधारण किया गया है।
सीएमएचओ डॉ अलका तिवारी ने शनिवार को बताया है कि 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित किए गए 11 रक्तदान शिविर के माध्यम से 317 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया है। साथ ही सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया हैं। जिसमें इंगाराजवि अमरकंटक में 67 यूनिट, भाजपा कार्याल अनूपपुर 29 यूनिट, भाजपा कार्यालय पुष्पराजगढ़ 18 यूनिट,
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी में 25 यूनिट, पॉलिटेक्निक कॉलेज अनूपपुर में 41 यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में 14 युनिट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी में 25 यूनिट, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अनूपपुर में 35 यूनिट, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जैतहरी 30 यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनग में 18 यूनिट एवं एसईसीएल भालूमाड़ा 15 कुल 317 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर में जिले वासियों द्वारा दिए गए उल्लेखनीय सहयोग के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अलका तिवारी ने सभी रक्तदाताओं का आभार प्रकट करते हुए जरूरतमंदो की सेवा के लिए सदैव सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की है।
रक्तदान शिविर के आयोजन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अलका तिवारी, सिविल सर्जन डॉ एस आर परस्ते, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस सी राय, जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी एमडी पैथोलॉजी डॉ नीलेश द्विवेदी, नर्सिंग ऑफिसर प्रियंका नागपुरे, पिंकी चौधरी, लैब टेक्नीशियन भाई लाल पटेल, श्री रामलाल राठौर सहित अन्य स्टाफ का उल्लेखनीय सहयोग रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

