अनूपपुर: 10वीं और 12वीं मूल्यांकन कार्य प्रारंभ, तीन विषयों की 10800 कॉपियों की होगी जांच

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: 10वीं और 12वीं मूल्यांकन कार्य प्रारंभ, तीन विषयों की 10800 कॉपियों की होगी जांच


अनूपपुर, 23 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की ओर से आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की कॉपी जांचने का कार्य जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र पर कक्षा 12वीं का मूल्यांकन शुरू हो गया। जिसमें सोमवार को अंग्रेजी,भौतिकी और अर्थशास्त्र विषय की कॉपियां जांची जा रहीं हैं।

बोर्ड परीक्षा/वीक्षण संचालक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पहले चरण में तीन विषयों की कापी आई हैं अंग्रेजी,अर्थशास्त्र और भौतिकी कुल 10,800 कॉपियां प्राप्त हुई हैं। इनमें अंग्रेजी की 6,300, भौतिकी की 1,800 और अर्थशास्त्र विषय की 2,700 कॉपियां शामिल हैं। इस कार्य के लिए 67 शिक्षकों को प्रशिक्षिण दिया गया है। मूल्यांकन सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। मूल्यांकन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी। पहला चरण 22 फरवरी से, दूसरा 1 मार्च से, तीसरा 9 मार्च से और चौथा चरण 23 मार्च से शुरू होगा। मूल्यांकन एक महिने तक चलेगा।

सुरक्षा और ऐप से मॉनिटरिंग

मूल्यांकन केंद्र पर बोर्ड के निर्देशों के अनुसार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और क्षेत्र को धारा 163 के तहत प्रतिबंधित किया गया है। शिक्षकों को ऐप पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करनी होगी और दिन समाप्त होने पर जांची गई कॉपियों का पूरा विवरण भी ऐप में अपडेट करना होगा। इस दौरान शिक्षकों के मोबाइल फोन स्ट्रांग रूम में स्विच ऑफ रखे जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story