अनूपपुर: अमरकंटक के गायत्री सरोवर बांध में नहाते समय दलदल में फंसा पैर 10 वर्षीय किशोर की मौत
अनूपपुर, 26 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र में बुधवार को माई की बगिया मार्ग पर स्थित गायत्री सरोवर में नहाते समय गहरे पानी के दलदल में फंसने से हादसे में 10 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 13 टिकरी टोला निवासी 10 वर्षीय पूरब यादव गायत्री सरोवर में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया, जहां बांध के तल में बने दलदल में पैर फंस जाने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और पानी में डूब गया। आसपास के लोगों ने बालक को पानी से निकालकर तुरंत अमरकंटक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरब अपने पिता वेद कुमार यादव के स्थान पर घटनास्थल से 500 मीटर दूर स्थित अपने नाना के घर रहकर रहता था।
पुलिस ने कायम किया मर्ग
अमरकंटक थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्रवाई की और मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक ईश्वर यादव द्वारा की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

