राज्यपाल पटेल ने एम्स का किया भ्रमण, अस्पताल की व्यवस्थाओं की ली जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल पटेल ने एम्स का किया भ्रमण, अस्पताल की व्यवस्थाओं की ली जानकारी


राज्यपाल पटेल ने एम्स का किया भ्रमण, अस्पताल की व्यवस्थाओं की ली जानकारी


- रोगियों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर जानी कुशल क्षेम

भोपाल, 16 दिसम्बर (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मंगलवार को राजधानी भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का भ्रमण किया। इस दौरान उन्‍होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही रोगियों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर कुशल क्षेम जाना। राज्यपाल पटेल ने एम्स परिसर में स्वयं द्वारा पूर्व में रोपे गए पीपल के पेड़ के विकास पर हर्ष व्यक्त कर पौधे को पानी भी दिया।

बता दें कि राज्यपाल पटेल ने वर्ष 2022 में एम्स परिसर में पीपल का पौधा लगाया था। एम्स भ्रमण के दौरान वे हमेशा पौधे के रख-रखाव की जानकारी प्राप्त करते रहे। हैं। पौधे को पानी भी देते रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story