राजगढ़ः घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार 

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार 


राजगढ़,8 जनवरी(हि.स.)। नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम आंदलहेड़ा में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने तलेन निवासी युवक पर जबरन घर में घुसकर गलत काम करने और किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम आंदलहेड़ा निवासी 30 वर्षीय महिला ने बताया कि बीते रोज तलेन गांव का रितेश जाटव जबरन घर में घुस गया। जिसने बिना मर्जी के गलत काम किया, साथ ही किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी देेते हुए मौके से भाग गया। बताया गया है कि घटना के दौरान महिला घर में अकेली थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ धारा 332(बी), 64, 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर हिरासत में लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story