मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की तैयारी करे-कलेक्टर

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की तैयारी करे-कलेक्टर


आगरमालवा, 29 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले के नवागत कलेक्टर डॉ. शेरसिंह मीना ने बुधवार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों की परिचयात्मक प्रथम बैठक में विभागीय गतिविधियों और योजना की प्रगति की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों करे निर्देश दिये कि आगामी 7 अगस्त से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेश में चलाए जाने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की पूर्व तैयारी करे तथा अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले शिविरों में सभी जिलाधिकारी उपस्थित होकर ग्रामीणों को योजना का लाभ दिलाएंगे और उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर करेंगे। कलेक्टर ने इस अभियान का कैलेंडर तैयार कर जारी करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने आगे कहा कि लोक सेवा गारंटी के तहत आवेदको को समय सीमा में सेवाएं प्रदान की जाए इसक लिये सभी विहित प्राधिकारी और जिलाधिकारी आवेदन निराकरण की समय सीमा से बाहर ना जाए। कलेक्टर डॉ. मीना ने निर्देश दिए की सभी फील्ड अधिकारी अपने सूचना तंत्र को मजबूत रखें और क्षेत्र में होने वाली हर एक गतिविधियों की सूचनाएं अधिकारियों के माध्यम से समय-समय पर प्रस्तुत करते रहे। संभावित समस्याओं का पूर्व से आंकलन कर ,उनका समय रहते निराकरण एवं सकारात्मक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों को विभागीय गतिविधियों, योजनाओं, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की निरंतर प्रत्येक स्तर पर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा

Share this story