मप्रः डिंडोरी पहुंचे तीनों हाथियों ने रात में खेतों में लगी फसलों को पहुंचाया नुकसान, झोपड़ी की तोड़फोड़

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः डिंडोरी पहुंचे तीनों हाथियों ने रात में खेतों में लगी फसलों को पहुंचाया नुकसान, झोपड़ी की तोड़फोड़


अनूपपुर, 29 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में तीन हाथियों के समूह ने 97वें दिन रविवार की सुबह अनूपपुर वन मंडल के अहिरगवां वन परिक्षेत्र अंतर्गत सरफा बीट के जंगल से वन परिक्षेत्र डिंडौरी में प्रवेश कर विचरण कर रहे हैं।

अहिरगवां वन परिक्षेत्र के रेंज ऑफिसर द्वारा देर रात डिंडोरी वन मंडल एवं वन परिक्षेत्र के वन अधिकारियों को सूचित किए जाने पर ग्रामीणों को सतर्क किये जाने से किसी की तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुई।

तीन हाथियों ने शनिवार को अनूपपुर वन मंडल के अहिरगवां वन परिक्षेत्र अंतर्गत टिटही/जैतहरी बीट के जंगल में दिनभर बिताने के बाद शाम होते ही जंगल से निकल कर मुख्य मार्ग में चलते हुए सरफा बीट के कोडांर रोड पर चलकर उदय सिंह के खेत में लगी गेहूं को खाते हुए एक झोपड़ी में तोड़फोड़ कर झोपड़ी में रखें अनाज को आहार बनाया। इसके बात तीनों हाथी खिरनी ग्राम पंचायत एवं वन बीट सरफा से रविवार की सुबह जोहिला नदी पार कर डिंडोरी वन मंडल के वन परिक्षेत्र अंतर्गत जंगल में पहुंच गए और विश्राम कर रहे हैं।

यह क्षेत्र अनूपपुर वन मंडल से 8 से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है अनूपपुर वन मंडल के अहिरगवां एवं कोतमा वन परिक्षेत्र के वन अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा श्रमिकों एवं ग्रामीण के साथ हाथियों के विचरण पर निरंतर निगरानी रखते हुए रात भर ग्रामीणों को सचेत एवं सतर्क कर आम जनों की सुरक्षा कर रहे थे।

वहीं अहिरगवां वन परिक्षेत्र अधिकारी अजेंद्र सिंह ने हाथियों के डिंडोरी वन मंडल में प्रवेश होने की संभावना पर वन अधिकारियों को समय पर स्थिति से अवगत कराए जाने हाथियों के संभावित विचरण क्षेत्र के ग्रामीणों को देर रात सूचित किए जाने से किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित नही हुई।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story