जबलपुर : मानसून के पूर्व जर्जर भवन हटाने की कार्यवाही लगातार जारी

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुर : मानसून के पूर्व जर्जर भवन हटाने की कार्यवाही लगातार जारी


जबलपुर, 23 जून (हि.स.)। आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम लगातार कार्यवाही कर रहा है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर नगर निगम अतिक्रमण टीम ने मंगलवार को संभाग क्रमांक 10 के अंतर्गत आने वाले लाला लाजपतराय वार्ड में नाले के किनारे स्थित एक अत्यंत जर्जर और खतरनाक हो चुके भवन को सुरक्षित रूप से हटाने का काम सफलतापूर्वक किया गया।

मानसून के समय या अत्यधिक जर्जर स्थिति के कारण ऐसे भवनों से हमेशा किसी अप्रिय घटना या जनहानि का अंदेशा बना रहता है। नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगमायुक्त के आदेश पर नगर निगम की टीम ने तुरंत कार्यवाही की। इस त्वरित कार्यवाही से न केवल आस-पास के रहवासियों ने राहत की सांस ली है, बल्कि संभावित हादसे का खतरा भी पूरी तरह टल गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story