जबलपुरः औचक निरीक्षण में कलेक्टर निगमायुक्त ने की शहर के विकास कार्यों की समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुरः औचक निरीक्षण में कलेक्टर निगमायुक्त ने की शहर के विकास कार्यों की समीक्षा


जबलपुर, 26 दिसंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में निर्माणाधीन विकास कार्यो को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ लगातार 6 घंटे तक शहर के विभिन्न हिस्सों का सघन दौरा किया और चल रहे विकास कार्यों की बारीकी से जानकारी ली।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने मौके पर मौजूद इंजीनियरों और ठेकेदारों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माणाधीन कार्य उच्चतम गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, तय समय-सीमा के भीतर काम खत्म हो ताकि जनता को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके, विकास कार्यों में फिनिशिंग और सुंदरता का विशेष ध्यान रखा जाए।

कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने सुबह 9 बजे से शहर के महत्वपूर्ण केंद्रों जैसे गीता भवन, मानस भवन, विजय नगर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क, भँवरताल पार्क और कल्चरल स्ट्रीट का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल अद्योसंरचना के कार्यों को देखा, बल्कि सिटी ब्यूटीफिकेशन के लिए किए जा रहे प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। कलेक्टर सिंह ने गीता भवन की एक-एक बिन्दुओं की बारीकी से निरीक्षण किया और तैयारियों की सहराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story