छतरपुर: जल स्त्रोतों को संरक्षित करने जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू

छतरपुर: जल स्त्रोतों को संरक्षित करने जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू
WhatsApp Channel Join Now
छतरपुर: जल स्त्रोतों को संरक्षित करने जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू


छतरपुर, 10 जून (हि.स.)।राज्य शासन के निर्देशानुसार छतरपुर जिले में भी जल गंगा संवर्धन अभियान में जल स्त्रोतों को संरक्षित करने तालाबों बावड़ियों, कुंआ तथा अन्य जलाशयों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही ग्लोबल वार्मिंग एवं जल संरक्षण के विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर संदीप जी.आर. के द्वारा अभियान के प्राथमिकता के रूप में बेहतर क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया गया है।

इस संबंध में सोमवार को नगरपालिका के तत्वावधान में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत छतरपुर शहर के प्रताप सागर तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में बड़ामलहरा में एमएस कॉन्वेंट स्कूल में जल संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इन छात्र छात्राओं ने हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जल संरक्षण पर निबंध लिखकर जल संरक्षण का संदेश दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/सौरभ भटनागर/मयंक

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story