अनूपपुर: पुत्री-पुत्र को विद्युत विभाग देगा नौकरी का लिखित संयुक्त पत्र, 8 लाख मुआवजा के आश्वासन के बाद माने परिजन

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: पुत्री-पुत्र को विद्युत विभाग देगा नौकरी का लिखित संयुक्त पत्र, 8 लाख मुआवजा के आश्वासन के बाद माने परिजन


अनूपपुर: पुत्री-पुत्र को विद्युत विभाग देगा नौकरी का लिखित संयुक्त पत्र, 8 लाख मुआवजा के आश्वासन के बाद माने परिजन


अनूपपुर: पुत्री-पुत्र को विद्युत विभाग देगा नौकरी का लिखित संयुक्त पत्र, 8 लाख मुआवजा के आश्वासन के बाद माने परिजन


अनूपपुर, 25 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 10 में शनिवार को खेत में काम कर रहे एक किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित परिजन एवं नगर के लोग एंबुलेंस में शव रख कर विद्युत विभाग कार्यालय लेकर पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

रात 9:30 बजे मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम एवं कार्यपालन अभियंता (संचा/संघा) मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी पत्र में मृतक कमलेश पटेल की पुत्री एवं बालिक होने पर पुत्र को वाहय स्त्रोत कार्मिक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। लिखित आश्वासन पत्र एवं आठ लाख मुआवजा के बाद प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन समाप्त किया। मृतक का अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।

दिए गए संयुक्त पत्र में उल्लेख किया गया है कि

कमलेश पटेल की खेत में कार्य करते समय दुखद विद्युत घातक दुर्घटना घटित हुयी है। वर्तमान परिस्थिति में शनिवार को वार्ड क्रमांक 10 अनूपपुर पुरानी बस्ती निवासी को मध्य प्रदेश अनुसूचित जन जाति आयोग अध्ययक्ष रामलाल रौतेल, जगनाथ मरकाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्राशी अग्रवाल अनुविभागीय अधिकारी तथा अशोक एक्का थाना प्रभारी की उपस्थिति में निर्णय लिया गया है कि मृतक के पुत्री शिवांगी पटेल पिता स्वर्गीय कमलेश पटेल की वाहय स्त्रोत कार्मिक के रूप में आवेदन प्राप्त करने के पश्चात विद्युत विभाग में पदस्थ किया जावेगा, तथा छोटे पुत्र सौरभ पटेल की उम्र 15 वर्ष जो अभी विद्यालय में अध्ययनरत है बालक के बालिक हो जाने पर आवेदन प्रस्तुत करने पर वाहय स्त्रोत कार्मिक के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ नहीं बताया कि मृतक के परिजनों को 8 लाख मुआवजा की राशि दी जाएगी। जिसमें चार लाख संबल योजना से एवं चार लाख विद्युत विभाग देगा। साथ ही आयोग के अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि मुख्यमंत्री से चर्चा कर स्वेच्छा अनुदान राशि से मदद की जाएगी। इस आश्वासन के बाद आंदोलनकारी मान गए और परिजनों ने साथ शव को घर चल चले गए। इससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story