अनूपपुर: नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जिले के 3,147 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जिले के 3,147 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा


अनूपपुर, 28 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए शनिवार को चयन परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 3,637 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 3,147 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 490 अनुपस्थित रहे। जिले में कुल 86.52% उपस्थिति दर्ज की गई।

परीक्षा पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक के शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए आयोजित की गई। जिले के चारों विकासखंडों में कुल 18 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुई। विद्यार्थियों को सुबह 10:30 बजे तक केंद्रों में प्रवेश दिया गया। प्रवेश से पहले शिक्षकों और सुरक्षाकर्मियों ने प्रवेश पत्र और परीक्षा सामग्री की जांच की।

विद्यालय की प्राचार्य अर्चना सिंह ने बताया कि कोतमा विकासखंड में 3 केंद्र बनाए गए थे। इनमें शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल (बालक) कोतमा, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल (बालिका) कोतमा और शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोतमा शामिल हैं।

अनूपपुर विकासखंड में 3 केंद्र थे। इनमें शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल अनूपपुर, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल (बालक) राजनगर और शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल अनूपपुर शामिल हैं। जैतहरी विकासखंड में 5 केंद्र बनाए गए थे। इनमें शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल (बालक) जैतहरी, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल (बालिका) जैतहरी, शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतहरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एकलव्य अनूपपुर और शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल (बालक) लखौरा शामिल हैं।

पुष्पराजगढ़ विकासखंड में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजगढ़, सांदीपनि शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल पुष्पराजगढ़, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भेजरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोड़की, पीएम श्री शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अमरकंटक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरारी और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पठैती शामिल हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784847 Articles

Share this story