आंशिक बादल छाने से बढा तापमान, दिन में बढी कनकनी में

WhatsApp Channel Join Now
आंशिक बादल छाने से बढा तापमान, दिन में बढी कनकनी में


रांची, 15 दिसंबर (हि.स.)। झारखंड के विभिन्न जिलों में आंशिक बादल छाने से तापमान में दो से तीन डिग्री दर्ज की गई। हालांकि आसामान में आंशिक बादल छाने से दिन में कनकनी बढ़ गई है। राजधानी रांची और आसपास के इला‍कों में सोमवार को दिन में हल्की ठंडी हवाएं चलीं। इससे लोगों के शरीर में सिहरन पैदा कर रही थीं। यही स्थिति कमोबेश खूंटी, पलामू, गढवा, चतरा, लोहरदगा सहित अन्य, जिलों में रही।

शनिवार को जहां रांची में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि सोमवार को राजधानी में

न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी प्रकार बोकारो में शनिवार को न्यूनतम तापमान जहां 9.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साथ ही डालटेनगंज में जहां शनिवार को तापमान 7.6 डिग्री, जबकि सोमवार को 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इधर, मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि मौसम में अगले पांच दिनों में कोई विशेष तब्दीली नहीं आएगी। विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य के कई जिलों में सुबह में कुहासा छाने और बाद में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालां‍कि आसमान पूरी तरह साफ नहीं रहेगा।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्या में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सिय रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री, जमशेदपुर में 27.2 और 12.4 डिग्री, डालटेनगंज में 25.6 और 8.7 डिग्री, बोकारो में 24.1 और 10.5 डिग्री, चाईबासा में 27.4 डिग्री और 10.6 डिग्री, खूंटी में 24.8 और 7.5 डिग्री, लोहरदगा में 22.4 और 8.8 डिग्री और लातेहार में अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story