खेत में धान रोप रही थी महिला, वज्रपात से हुई मौत

WhatsApp Channel Join Now

रामगढ़, 07 अगस्त (हि.स.)। रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुहुआ गांव में शुक्रवार काे वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को उठाकर सदर अस्पताल ले आए।

जानकारी के अनुसार मृतका सरस्वती देवी पति नकुल महतो अपने गांव के खेत में धान रोपने गई हुई थी। शुक्रवार को बारिश के दौरान वज्रपात हुआ और सरस्वती देवी इसकी चपेट में आ गई।

मृतका के परिजनों ने बताया कि 54 वर्षीया सरस्वती देवी गांव की ही महिलाओं के साथ खेत में धान रोपने गई थी। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश का मौसम चल रहा है। भारी बारिश के दौरान पेड़ के नीचे छुपाने के कारण यह हादसा हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story