पर्यावरण संरक्षण के लिए विहिप हर पंचायत में करेगी पौधरोपण

पर्यावरण संरक्षण के लिए विहिप हर पंचायत में करेगी पौधरोपण
WhatsApp Channel Join Now
पर्यावरण संरक्षण के लिए विहिप हर पंचायत में करेगी पौधरोपण


पर्यावरण संरक्षण के लिए विहिप हर पंचायत में करेगी पौधरोपण


खूंटी, 24 जून (हि.स.)। स्थानीय लोबिन बागान स्थित विश्व हिंदू परिषद के अस्थायी कार्यालय में सोमवार को विहिप जिलाध्यक्ष विनोद जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में झारखंड प्रांत से आये संगठन मंत्री देवी सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के साथ ही हिंदू संगठनों को सशक्त बनाने और समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने के विषय पर स्थानीय विहिप कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। चर्चा के उपरांत निर्णय लिया गया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर पंचायत में कम से कम पांच पौधा रोपण किया जाएगा। इसके साथ ही हिंदू संगठनों को सशक्त बनाने और समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से सप्ताह में एक दिन वर्ग शाखा का कार्यक्रम तथा मंदिरों में सामुहिक आरती का कार्यक्रम आयोजित करने और इन आयोजनों में सभी सनातनियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। मौके पर विहिप के जिला उपाध्यक्ष विकास मिश्रा, नगर अध्यक्ष मुकेश जयसवाल, तोरपा अध्यक्ष एमपी सिंह, प्रेम कुमार, गिरिवर महतो, प्रवीण जयसवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Share this story