गुरु नानक पब्लिक स्कूल में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विशेष प्रार्थना सभा

WhatsApp Channel Join Now
गुरु नानक पब्लिक स्कूल में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विशेष प्रार्थना सभा


गुरु नानक पब्लिक स्कूल में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विशेष प्रार्थना सभा


गुरु नानक पब्लिक स्कूल में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विशेष प्रार्थना सभा


रामगढ़, 29 अगस्त (हि.स.)। श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी एवं ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन, संघर्ष, उपलब्धियों और खेल के प्रति उनके समर्पण से परिचित कराना था।

विशेष प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों ने मेजर ध्यानचंद के जीवन और उनकी खेल उपलब्धियों पर प्रभावशाली तरीके से प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने बताया कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर भारतीय हॉकी को विश्व स्तर पर गौरवान्वित किया।

विद्यार्थियों ने मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेते हुए खेलों के महत्व के साथ मेहनत, अनुशासन और टीम भावना की आवश्यकता पर भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में खो-खो, मार्शल आर्ट, कबड्डी, दौड़, टेबल टेनिस, क्रिकेट और पीटी सहित विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्राचार्य हरजाप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन प्रत्येक विद्यार्थी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करने तथा मेहनत, अनुशासन और समर्पण को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए किया गया। विशेष प्रार्थना सभा विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और यादगार रही।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान परमदीप सिंह कालरा के अलावा विद्यालय प्रबंधक समिति के सदस्य सरदार मनमोहन सिंह लांबा, सरदार हरपाल सिंह अरोड़ा, सरदार सुरिंदर पाल सिंह चंडोक, सरदार कुलजीत सिंह कालरा, सरदार वरिंदर सिंह चंडोक, सरदार गुरप्रीत सिंह जॉली और सरदार नरेंदर पाल सिंह गुजराल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story