(अपडेट) कुएं में गिरे जंगली हाथी को सुरक्षित बाहर निकाला गया

WhatsApp Channel Join Now
(अपडेट) कुएं में गिरे जंगली हाथी को सुरक्षित बाहर निकाला गया


(अपडेट) कुएं में गिरे जंगली हाथी को सुरक्षित बाहर निकाला गया


रांची, 02 अप्रैल (हि.स.)। रांची के बुंडू वन प्रक्षेत्र अंतर्गत सोनाहातू थाना क्षेत्र के सारयाद गांव में एक जंगली हाथी खुले कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की सूचना दी। वन विभाग के अधिकारियों ने घंटों की मशक्कत के बाद हाथी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन, रस्सियों और अन्य तकनीकी संसाधनों का सहारा लिया गया। रेस्क्यू टीम ने कुएं के एक हिस्से को काटकर ढलाननुमा रास्ता तैयार किया, ताकि हाथी खुद बाहर निकल सके। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मोटर पंप की व्यवस्था कर कुएं में पानी भरा, जिससे जलस्तर बढ़ने पर हाथी ऊपर की ओर आ सके। कई घंटों की कड़ी मशक्कत और समन्वय के बाद आखिरकार हाथी तैयार किए गए रास्ते से बाहर निकलने में सफल रहा। कुएं से बाहर निकलते ही हाथी तेजी से जंगल की ओर भाग गया।

वन विभाग के पदाधिकारी सुप्रियन टूटी ने बताया कि हाथी पूरी तरह सुरक्षित है और रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि मौके पर भारी भीड़ जमा होने के कारण अभियान में कुछ दिक्कतें आईं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हाथी भोजन की तलाश में जंगल से भटककर गांव की ओर आ गया था। इसी दौरान वह खुले कुएं में गिर गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story